उठ रहा धुँआ
जल रहा परिवार,
लेकिन मौन बैठकर
देख रहा संसार।
क्यों जानकर हम
बन जाते अनजान,
गुटका, खैनी, मदिरा
का करते हैं पान।
भटके को राह दिखाना है
मृत्यु से लड़ जाना है,
ज़रूरत है प्यार की,
आस की, प्रकाश की,
एक नये मार्ग की,
थोड़े से प्रयास की।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
